Image result for pet ka kaam krna ki image


पेट और कमर की चर्बी कम करने के घरेलूनुस्खे, 

इन दिनों पेट और कमर पर जमा ज़रूरत से ज़्यादा चर्बी चिंता का विषय है। यह सिर्फ दिखने में खराब लगती है, बल्कि इसके कारण थायराइड, बीपी शुगर जैसी कई बीमारियां भी होती हैं। आज इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं।, जो पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हैं।
कुछ लोगों के पेट कमर के आसपास चर्बी इतनी ज़्यादा हो जाती है कि वो चाहकर भी अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते हैं। कई बार ऐसे लोगों को दूसरों के सामने उठते-बैठते हुए हीनभावना का शिकार होना पड़ता है, क्योंकि उनके पेट की चर्बी कपड़ों से साफ नज़र आती है। इस तरह के लोग हमेशा इस सोच में डूबे रहते हैं कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं। ऐसे में ज़रूरी है कि ऐसे लोगों को नियमित व्यायाम करना चाहिए। यहां हम कुछ ऐसे व्यायाम बता रहे है, जिन्हें करने से आपको ज़रूर लाभ होगा
सबसे पहले हम कार्डियो एक्सरसाइज़ (ह्रदय के लिए) के बारे में बात करते हैं :

1. दौड़ना :


शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए रनिंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। दौड़ लगाने से जहां ह्रदय अच्छे से काम कर पाता है, वहीं अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है और धीरे-धीरे चर्बी भी कम होने लगती है। शुरुआत में कुछ मीटर ही दौड़ें और तेज़ की जगह धीरे-धीरे दौड़ें। जब शरीर इसका अभ्यस्त हो जाए, तो अपनी गति और समय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं।

2. तैराकी :

इससे भी शरीर में अतिरिक्त जमा वसा कम होनी शुरू होती है। तैराकी करना ह्रदय के लिए भी अच्छा है। तैराकी करने से सिर्फ वज़न कम होता है, अपितु शरीर बेहतर शेप में जाता है। आप इसे हफ़्ते में एक या दो बार कर सकते हैं। अगर आपने पहले कभी तैराकी नहीं की है, तो इसे किसी ट्रेनर की देखरेख में ही करें।

3. साइकलिंग :


इसे सबसे बेहतर आसान कार्डियो एक्सरसाइज़ (ह्रदय के लिए) माना गया है। इससे जहां, पैरों, टांगों वह जांघों की अच्छी एक्सरसाइज़ हो जाती है, वहीं शरीर की अतिरिक्त चर्बी कैलोरी भी बाहर निकल जाती है।

4. पैदल चलना :


अगर आप ऊपर दी गई तीनों चीज़ों को नहीं करना चाहते, तो रोज सुबह-शाम आधा घंटा पैदल चलें। इससे भी शरीर में जमा बेकार की चर्बी कम होने लगती है। संभव हो, तो तेज़ कदमों से चलना चाहिए। पेट कम करने के उपाय में इसे आसान और सुरक्षित माना गया है।
संतुलित मात्रा में खाएं : दिनभर में तीन बार पेट भरकर खाने से हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता। इसलिए, हर दो से तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाते रहें।
अधिक पानी पिएं : 
दिनभर में आठ-दस गिलास पानी पीना सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है। पानी तभी नहीं पीना चाहिए, जब आपको प्यास लगी हो या फिर गला सूख रहा हो। हर तय समय पर थोड़ा-सा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से ओवर इटिंग की आदत कम हो सकती है।
नाश्ता भूलें : जितना ज़रूरी सांस लेना है, उतना ही ज़रूरी नाश्ता है। कुछ लोग सोचते हैं कि नाश्ता नहीं करने से वज़न कम होता है, जबकि ऐसा नहीं है। उल्टा नाश्ता करने से हमारी भूख बढ़ती है और हम ज़्यादा खा लेते हैं, जिससे वज़न बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है।
Image result for green tea
ग्रीन-टी : इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो मोटापा चर्बी घटाने में सहायक सिद्ध होता है। इसलिए, दिनभर में कम से कम एक कप ग्रीन-टी पी सकते हैं।

पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ : एवकाडो, केला, पपीता, आम खरबूज़े में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और वज़न कम करने में मदद करता है।
फल सब्जियां : 

Related image


दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फल सब्जियों का सेवन करते रहना चाहिए। इससे भूख कम लगेगी और मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।
स्मूदी : संभव हो तो दिन की शुरुआत फलों की स्मूदी के साथ करें। खासकर तरबूज़ की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। तरबूज़ में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। इसे खाने के बाद पेट भरा रहता और कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे में जब आप खाना नहीं खाएंगे, तो संभव है कि पेट की चर्बी कम होगी।

पूरी नींद : चर्बी को कम करने के लिए पूरी नींद सोना भी ज़रूरी है। हर किसी को सात-आठ घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। कम या ज़्यादा सोना, दोनों ही वज़न बढ़ाने के लिए अहम कारण हैं। कहा भी जाता है कि अगर आप पूरी नींद सोते हैं, तो पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और भोजन को पचाता है।
कमर या फिर पेट पर जमा चर्बी, ऐसी समस्या नहीं है कि उसे दूर किया जा सके। बस ज़रूरत है, तो तय दिनचर्या का पालन करने और नियमित व्यायाम करने की।