Recents in Beach

header ads

सिर दर्द से राहत पाने के लिए ये देसी उपाय



      सिर दर्द से राहत पाने के लिए ये देसी उपाय



सिर दर्द की शिकायत होना बहुत सामान्य है लेकिन सिर दर्द होने पर हमारी पूरी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है. सिर दर्द का सीधा असर हमारे व्यवहार और काम पर पड़ता है.

आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग झट से कोई दर्द-निवारक ले लेते हैं. पर हर बार दर्द-निवारक लेना सही नहीं है. इन दवाओं के कई साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं. जो शुरू में भले नजर न आएं लेकिन उनके खतरनाक परिणाम भविष्य में सामने आ सकते हैं. ऐसे में आप चाहें तो इन देसी उपायों से सिर दर्द पर काबू पा सकते हैं. इसमें से कई चीजें तो ऐसी हैं जो आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगी.
इन देसी उपायों से दूर करें सिर दर्द- 
1. सिर दर्द दूर करने के लिए सिरके का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा. एक कप गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच सिरका मिला लें. इन दोनों को अच्छी तरह मिला लीजिए. सिर दर्द में सिरके और गर्म पानी का ये घोल बहुत फायदेमंद रहेगा. पर इस बात का ध्यान रखें कि इसे पीने के 15 मिनट बाद तक कुछ भी खाएं या पिएं नहीं.
2.मसाला चाय पीने से भी सिर दर्द दूर होता है. मसाले के रूप में आप दालचीनी और कालीमिर्च मिला सकते हैं. चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहेगा. अगर आपको अदरक का स्वाद पसंद है तो इसमें अदरक का अर्क भी मिला सकते हैं. अदरक एक अच्छा दर्द निवारक है.
3. सिर दर्द में कॉफी पीना भी बहुत फायदेमंद है. एक ओर जहां कॉफी पीने से सिर दर्द में राहत मिलती है वहीं इसका बहुत अधिक सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है. 

Post a Comment

0 Comments