शरीर का फैट पुरुषों और महिलाओं के स्वास्थ्य को करता है अलग-अलग तरह से प्रभावित, हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत

पुरुषों और महिलाओं में बॉडी फैट परसेंटेज (BFP)
अपने शरीर को स्वस्थ रखने और फैट को कम करने से पहले आपको बॉडी फैट परसेंटेज BFP के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। स्वस्थ फैट परसेंटेज उम्र, शरीर के प्रकार, लिंग आदि जैसे कई प्रकारों पर निर्भर करता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में बॉडी फैट परसेंटेज (BFP) का रेंज अधिक होता है क्योंकि महिलाओं के शरीर में अधिक फैट की आवश्यकता होती है। महिलाओं का औसत BFP 25% से 31% के बीच होता है।
स्वस्थ शरीर के लिए बॉडी फैट परसेंटेज
पुरुषों के उम्र के आधार पर बॉडी फैट परसेंटेज (BFP) नीचे दिए गए हैं।
- 20 से 40 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए, स्वस्थ BFP 8% से लेकर 19% के बीच होना चाहिए।
- 41 से 60 की उम्र के बीच नॉर्मल BFP 11% से 22% होता है, और
- 61 से 79 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए नॉर्मल BFP 13% से 25% के बीच होना चाहिए।
महिलाओं के उम्र के अनुसार बॉडी फैट परसेंटेज (BFP) क्या होना चाहिए?
- 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए स्वस्थ BFP 21% से लेकर 33% के बीच होना चाहिए।
- 41 से 60 की उम्र के बीच नॉर्मल BFP 23% से 25% होता है, और
- 61 से 79 वर्ष की आयु के लिए नॉर्मल BFP 24% से 36% के बीच होना चाहिए।
अस्वस्थ शरीर का बॉडी फैट परसेंटेज BFP क्या होता है?
नॉर्मल रेंज से नीचे या ऊपर बॉडी फैट परसेंटेज को अस्वस्थ माना जाता है। यदि 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाओं का BFP 30% से अधिक है, तो उनका वजन अधिक बढ़ जाता हैं और अगर 50 से अधिक वर्ष की आयु के पुरुषों का BFP 11% से कम है, तो उनका वजन काफी कम हो जाता है। BFP को नियंत्रित रखने के कई तरीके हैं, आइए जानते हैं।
बॉडी फैट परसेंटेज (BFP) को नियंत्रित कैसे रखें?
बहुत से लोग अपने बॉडी फैट परसेंटेज को लेकर काफी परेशान रहते हैं उनको लगता है कि शरीर के फैट को कम करना मुश्किल काम है। अगर आप किसी गंभीर समस्याओं जैसे कि मोटापा (Obesity) या पीसीओडी (PCOD) से पीड़ित नही हैं तो नीचे दिए गए कुछ टिप्स के मदद से आप अपने बॉडी फैट परसेंटेज BFP को नियंत्रित रख सकते हैं।
- प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। ये आपकी भूख को कम करेगा, कैलोरी की मात्रा कम करेगा और मांसपेशियों को बनाए रखेगा। अपने डायट में प्रोटीन युक्त आहार जैसे कि डेयरी प्रोडक्ट, मांस, अंडे, बीन्स, समुद्री भोजन आदि जरूर शामिल हैं।
- अपने आहार में सिरके को शामिल करें। ये शरीर में वसा को कम करता है और कैलोरी की मात्रा को भी कम करता है।
- स्वस्थ वसायुक्त आहार खाएं ये आपको जल्दी से फैट जलाने में मदद करता है। नारियल का तेल, जैतून का तेल और एवोकाडो स्वस्थ वसा का अच्छा स्त्रोत है।
- कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें जैसे कि ब्रेड, चावल, पास्ता, नमकीन, अनाज आदि में कार्ब की मात्रा अधिक होती है। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन को कम करने से आपके शरीर के अतिरिक्त चर्बी को गलाने में मदद मिल सकता है।
- स्वस्थ आहार का सेवन करने के अलावा आपको अपने शरीर की फैट परसेंटेज को नियंत्रित करने के लिए शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। अधिक से अधिक व्यायाम करें इससे पेट की चर्बी से छुटकारा पाने और मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलेगा।
- फैट कम करने के लिए कुछ प्राकृतिक फैट बर्नर जैसे कि कैफीन, ग्रीन टी, प्रोटीन पाउडर और घुलनशील फाइबर का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये चयापचय को बढ़ाता है और आपकी भूख को कम करता है। इनका नियमित सेवन फैट कम करने में मदद करता है।
एक स्वस्थ बॉडी फैट परसेंटेज आपके शरीर को फिट और बीमारियों से दूर रखने में आपकी मदद करता है। इसलिए, संतुलित आहार के सेवन के साथ नियमित व्यायाम और रूटीन चेकअप पर ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
लेखक: धीरज सिंह राणा
0 Comments